बीदासर में खबर का बड़ा असर: आमजन की आवाज बना जनमानस शेखावाटी न्यूज ”, हटाया गया खतरनाक बिजली पोल
बीदासर में खबर का बड़ा असर: आमजन की आवाज बना जनमानस शेखावाटी न्यूज ”, हटाया गया खतरनाक बिजली पोल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : वार्ड नंबर 3 स्थित चौरड़िया चौक में लंबे समय से आमजन की परेशानी बना हुआ बिजली का खतरनाक पोल आखिरकार हट ही गया। यह संभव हुआ जनमानस शेखावाटी न्यूज समाचार पत्र द्वारा खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची पत्रकारिता आज भी जनहित के लिए मजबूत स्तंभ है। बीदासर के वार्ड न 03 स्थित चौरड़िया चौक के पास में निवासी रतनलाल चौरड़िया के घर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने लोहे का बिजली पोल लगा हुआ था, जो परिवार के लिए रोज़ाना की बड़ी परेशानी बन चुका था। गेट के कुछ ही इंच की दूरी पर खड़े इस पोल के कारण घर में आने-जाने में दिक्कत होती थी और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। खासतौर पर बारिश के मौसम में करंट का डर परिवार को लगातार भयभीत करता था। छोटे बच्चों के लिए छत पर जाना तक जोखिम भरा हो गया था।

रतनलाल चौरड़िया ने बताया कि उन्होंने 2 जून को ही बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन विभाग की ओर से लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी के चलते उन्होंने आमरण अनशन तक की चेतावनी दे दी थी। मामले को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला और जनहित को देखते हुए सभी ने शीघ्र समाधान की मांग की। इसी बीच जनमानस शेखावाटी न्यूज समाचार पत्र ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन और बिजली विभाग हरकत में आया और आखिरकार विद्युत पोल को हटाकर समस्या का समाधान किया गया।
जनता की आवाज बना जनमानस शेखावाटी न्यूज
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी निभाता है, तो आमजन की समस्याओं का समाधान संभव हो जाता है जनमानस शेखावाटी न्यूज समाचार पत्र ने न केवल एक परिवार की परेशानी को उजागर किया, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा का रास्ता भी साफ किया। रतनलाल चौरड़िया ने भावुक होकर कहा कि यदि समाचार पत्र ने उनकी समस्या को प्रमुखता से नहीं उठाया होता, तो शायद आज भी यह खतरा बरकरार रहता।
उन्होंने समाचार पत्र का विशेष आभार जताते हुए कहा कि जनमानस शेखावाटी न्यूज समाचार पत्र वास्तव में आमजन की आवाज बनकर सामने आया है। और जनमानस शेखावाटी न्यूज समाचार पत्र के स्थानीय संवावदाता गजराज शर्मा को ढेर सारा धन्यवाद देते हुए बताया कि इस मामले को गंभीरता से आपने आपके समाचार पत्र व टीवी न्यूज चैनल पर प्रसारित व प्रकाशित कर मेरी समस्याएं थी वह आज पुरी हो चुकी है मै सदैव आपका आभारी रहूंगा आपने मेरे हर समय साथ देकर समस्या का समाधान करवाया अब क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनहित में त्वरित कदम उठाने की उम्मीद जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238732


