[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें: आयोग अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें: आयोग अध्यक्ष

अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें: आयोग अध्यक्ष

सीकर : राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर आशीष मोदी की उपस्थिति में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यम विस्तार एवं स्वरोजगार को प्राथमिकता देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर अधिकतम रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, अनुजा निगम के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री अनुसूचित अभ्युदय योजना एवं भीमराव अंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक, एलडीएम नंदलाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles