[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारी को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप:बस कर्मचारियों ने फूलों की खेप समय पर नहीं दी, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापारी को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप:बस कर्मचारियों ने फूलों की खेप समय पर नहीं दी, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

व्यापारी को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप:बस कर्मचारियों ने फूलों की खेप समय पर नहीं दी, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

नवलगढ़ : जयपुर रूट पर चलने वाली लोक परिवहन बस के चालक और परिचालक पर मनमानी तथा दबंगई का आरोप लगा है। गुढ़ागौड़जी के व्यापारी नरेश सैनी ने शिकायत की है कि बस कर्मचारियों की लापरवाही के कारण फूलों की खेप समय पर नहीं मिली, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। इस मामले में पुलिस पर भी व्यापारी को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।

पीड़ित व्यापारी नरेश पेंटर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बस चालक सामान (मेट) लेने आया था। चालक ने निर्धारित दर से आधा भुगतान करने की बात कही। जब व्यापारी ने मना किया, तो चालक ने कथित तौर पर उसे देख लेने की धमकी दी।

अगले दिन, जयपुर से गुढ़ागौड़जी के लिए फूलों की खेप उसी बस से आनी थी। व्यापारी का आरोप है कि इस बार चालक और परिचालक ने दोगुना किराया मांगा। अतिरिक्त किराया न देने पर वे फूलों की खेप बस में ही लेकर चले गए और उसे गंतव्य तक नहीं पहुंचाया।

नरेश सैनी का कहना है कि उन्होंने बस मालिक से संपर्क किया, जिन्होंने वापसी में सामान देने का आश्वासन दिया। हालांकि वापसी पर भी फूलों की खेप नहीं दी गई। काफी देर बाद, यह सामान दूसरी बस से बस स्टैंड पहुंचाया गया, लेकिन तब तक गर्मी और अत्यधिक समय बीत जाने के कारण ताजे फूल खराब हो चुके थे, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ।

इस घटना के विरोध में अगले दिन व्यापारी बस स्टैंड पर चालक और परिचालक से जवाब मांगने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में बाजार के लोग और यात्री भी एकत्र हो गए। व्यापारी ने आरोप लगाया कि चालक ने उन्हें बस से टक्कर मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमकाया और बस को वहां से रवाना कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा व्यापारी से कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles