[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में एलडीसी भर्ती की पहली पारी संपन्न:सुरक्षा के रहने पुख्ता इंतजाम, निर्धारित समय तक ही दी एंट्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में एलडीसी भर्ती की पहली पारी संपन्न:सुरक्षा के रहने पुख्ता इंतजाम, निर्धारित समय तक ही दी एंट्री

चिड़ावा में एलडीसी भर्ती की पहली पारी संपन्न:सुरक्षा के रहने पुख्ता इंतजाम, निर्धारित समय तक ही दी एंट्री

चिड़ावा : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा की पहली पारी चिड़ावा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए चिड़ावा में कुल 12 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। पहली पारी में अभ्यर्थियों ने विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान विषयों की परीक्षा दी। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी विषयों के पेपर होंगे।

सुरक्षा के किए इंतजाम

परीक्षा में नकल रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, साथ ही अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक जांच भी की गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन सुरक्षा जांच की गई। पूर्ण बाजू की शर्ट और महिलाओं व बालिकाओं के दुपट्टे तक उतरवाए गए। कई अभ्यर्थियों ने अपना सामान पास की दुकानों पर जमा करवाया।

निर्धारित समय तक ही दी एंट्री

परीक्षा के दौरान चिड़ावा और सूरजगढ़ के तहसीलदारों ने केंद्रों पर निगरानी रखी। चिड़ावा तहसीलदार ने सात केंद्रों की, जबकि सूरजगढ़ तहसीलदार ने छह केंद्रों की जिम्मेदारी संभाली। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया।

पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को काफी सरल बताया। परीक्षा में झुंझुनूं जिले से संबंधित एक प्रश्न भी पूछा गया था, जिसमें परमवीर चक्र विजेता शहीद पीरू सिंह के गांव के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

Related Articles