मुस्लिम न्याय मंच ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, धार्मिक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग
मुस्लिम न्याय मंच ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, धार्मिक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग
झुंझुनूं : मुस्लिम न्याय मंच और विभिन्न मौलानाओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एक महिला द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से मौलाना शौकत कासमी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामलों में संविधान और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शहर काजी सफ़ीउल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे मामलों में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए और समाज में नफरत फैलाने वाले बयानों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौलाना शेर मोहम्मद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के झुंझुनूं सदर मौलाना वसीम खान, मास्टर यूनुस भाटी, हसन लुहार, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उस्मान खान पठान, जमील खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240006


