चिराना में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया:ढोल-ताशों के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब
चिराना में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया:ढोल-ताशों के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब
चिराना : चिराना में मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया और युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में समाजबंधुओं ने शहादत को याद किया। दोपहर में जुम्मे की नमाज अदा की गई, जिसमें क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद ढोल-ताशों की मातमी धुनों के बीच पारंपरिक ताजिया का जुलूस रवाना हुआ।
ताजियेदार मोहम्मद इकबाल शेख के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, गोठड़ा थानाधिकारी धर्मेंद्र यादव और खलीफा तराजूदीन लुहार की दस्तारबंदी की गई। जुलूस चिराना गांव के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा, जिसमें सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
शाम को गांव में अखाड़ा खलीफा का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। खलीफा तराजूदीन लुहार के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के युवाओं और उस्तादों ने लाठी, डंडे और पारंपरिक कलाओं के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
पूरा आयोजन गोठड़ा पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गोठड़ा पुलिस प्रशासन शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से मुहर्रम का यह पर्व बेहद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस दौरान सफी धोबी, तराजूदीन काजी, सतार व्यापारी, उमेद काजी, बुंदू लोहार, बिलाल काजी, दाऊद काजी, रमजान धोबी, इशाक मणियार, याकूब मणियार, सलीम व्यापारी, शब्बीर काजी, आसकीन शेख, आदिल लोहार, रेहान खान सहित सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239807


