[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा सेवा शिविर में हो रही औपचारिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

शहरी सेवा सेवा शिविर में हो रही औपचारिकता

कई विभागों के कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं, खाली काउंटरों पर मोबाइल फोन चलते नजर आते हैं कर्मचारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : 12 जून से शुरू हुए राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविरों में कई विभागों के कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं है। ऐसे में शिविर में इन विभागों के कर्मचारी मोबाइल फोन पर टाइम पास करते नजर आते हैं। सुजानगढ़ नगर परिषद में आयोजित हो रहे शिविर में परिषद के अलावा पीडब्लूडी, जलदाय विभाग, जोधपुर डिस्कॉम, समाज कल्याण, बाल विकास, चिकित्सा और खाद्य सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। लेकिन ज्यादातर समय ये काउंटर खाली पड़े रहते हैं।

यहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेने पर सामने आया कि कई विभागों के कर्मचारियों के पास कोई शिकायत नहीं आई। वहीं जोधपुर डिस्कॉम और जलदाय विभाग के पास अधिकांश शिकायतें सप्लाई को लेकर बताई जा रही है। जलदाय विभाग के जेईएन रवि कुमार ने बताया कि 12 जून से चल रहे शिविर में अभी तक मात्र 11 शिकायतें आई है। वहीं जोधपुर डिस्कॉम के एईएन रोहिताश कुमार ने बताया कि शिविर में 162 शिकायतें आई। मजे की बात ये है कि दोनों ही विभागों की ज्यादातर शिकायतें सप्लाई बाधित होने से सम्बंधित बताई जा रही है।

जबकि आम लोग अक्सर सप्लाई को लेकर इन विभागों के शिकायत केंद्रों या कर्मचारियों को कॉल करके ही शिकायत करते हैं। इन दो विभागों के अलावा बाकी विभागों के काउंटरों पर ना के बराबर काम हो रहा है। मामले को लेकर शिविर प्रभारी उदय सिंह ने कहा कि नगर परिषद कर्मचारी शिविर में जो काम करते हैं, उनके डाटा शाम को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जारी किए जाते हैं। शिविर में सभी विभागों के कर्मचारियों को काम करना चाहिए।

Related Articles