झुंझुनूं के अग्निवीर का चेन्नई में निधन:पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में डूबे; एयरफोर्स स्टेशन पर थी पोस्टिंग
झुंझुनूं के अग्निवीर का चेन्नई में निधन:पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में डूबे; एयरफोर्स स्टेशन पर थी पोस्टिंग
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के अग्निवीर आर्यन झाझड़िया(22) का चेन्नई(तमिलनाडू) में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। रविवार (5 जुलाई) को चेन्नई स्थित एयर फोर्स स्टेशन के स्विमिंग पूल में नहाते समय उनका पैर फिसल गया। डूबने के कारण उनकी जान चली गई।
एयर फोर्स अधिकारियों ने सोमवार की शाम आर्यन के पिता भागीरथ सिंह को घटना की सूचना दी। इसके बाद मंडावा क्षेत्र के उनके पैतृक गांव पीपल का बास में शोक की लहर फैल गई। आर्यन की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार के इकलौते बेटे थे
परिजनों ने बताया- आर्यन 22 साल के थे और अविवाहित थे। वे परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार में पिता भागीरथ सिंह, मां सरोज देवी और दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन शादीशुदा है। पिता ट्रेवल्स का बिजनेस करते हैं। आर्यन करीब ढाई साल से अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी पहली पोस्टिंग 2024 में कर्नाटक के बेलगाम में हुई थी। करीब दो महीने पहले उनका ट्रांसफर चेन्नई(तमिलनाडू) हुआ था।
हालांकि करीब 2 महीने पहले वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव पीपल का बास आए थे और परिवार के साथ समय बिताया था। इसके बाद चेन्नई लौट गए थे। आर्यन झाझड़िया के निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने युवा जवान के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2243384

