[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में आंधी-बारिश, पेड़ टूटकर गिरे:लंबोर टोल प्लाजा पर शीशे टूटे, कंप्यूटर सिस्टम खराब

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में आंधी-बारिश, पेड़ टूटकर गिरे:लंबोर टोल प्लाजा पर शीशे टूटे, कंप्यूटर सिस्टम खराब

सादुलपुर में आंधी-बारिश, पेड़ टूटकर गिरे:लंबोर टोल प्लाजा पर शीशे टूटे, कंप्यूटर सिस्टम खराब

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रुक-रुक कर बूँदाबांदी और तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर नुकसान भी दर्ज किया गया।

तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़े खेजड़ी के कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने से आवागमन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

लंबोर टोल प्लाजा पर तेज हवाओं के कारण टोल बूथों के शीशे टूट गए और कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया
लंबोर टोल प्लाजा पर तेज हवाओं के कारण टोल बूथों के शीशे टूट गए और कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया

लंबोर टोल प्लाजा पर व्यवस्था चरमराई

सादुलपुर-झुंझुनू सड़क मार्ग पर स्थित लंबोर टोल प्लाजा पर आंधी का खासा असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण टोल बूथों के शीशे टूट गए और कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया, जिससे टोल संचालन पूरी तरह ठप हो गया।

सिस्टम बंद होने के चलते वाहनों से शुल्क वसूली रोकनी पड़ी और आने-जाने वाले सभी वाहनों को बिना शुल्क गुजरने दिया गया।

कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश

क्षेत्र के अन्य गांवों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, हालांकि तेज हवाओं के कारण कई जगह अव्यवस्था और पेड़ों के गिरने की स्थिति बनी रही।

Related Articles