10-15 हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सामान फेंका:मकान कब्जा करने का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद; मां-बेटी को मारने की धमकी
10-15 हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सामान फेंका:मकान कब्जा करने का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद; मां-बेटी को मारने की धमकी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक महिला के साथ घर में घुसकर जबरन कब्जा करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह 6:45 बजे की है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ युवक घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर जबरन अंदर घुस रहे है। पीड़ित महिला सरिता और युवक आपस में उलझते हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही, हमलावर महिला के घर में रखा सामान बाहर की तरफ फेंकते हुए भी दिखाई दे रहे है। मामला शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड (IG138) क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
पीड़ित महिला सरिता ने बताया- वह अपनी दो बेटियों के साथ लंबे समय से मकान में रह रही है। मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे लगभग 10 से 15 अज्ञात लोग पहुंचे। जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थी। सभी लोग अचानक मेरे घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद ऊपर की मंजिल तक पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की।
हथियार लेकर हमलावर, तोड़फोड़ की
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- हमलावर अपने साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे। उन्होंने वॉशिंग मशीन, कूलर, कुर्सियां और अन्य सामान बाहर फेंक दिया और घर की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। हाथापाई के दौरान महिला की छोटी बेटी के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई है। हमलावरों ने सीसीटीवी की डीवीआर (DVR) को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता ने बताया- हमलावरों ने धमकी दी कि यह मकान उन्होंने खरीद लिया है और यदि वे घर खाली नहीं करतीं, तो उन्हें जान से मार देंगे। महिला के अनुसार, यह मकान उनके ससुर के नाम है। जिन्होंने इसे आगे बेच दिया है। फिलहाल इस भूखंड और मकान के मालिकाना हक को लेकर मामला सिविल न्यायालय और सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
घटना के बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद महिला ने स्थानीय निवासियों के साथ झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की। पीड़िता ने अपनी और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2243327

