[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 111वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 111वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 111वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना मंगलवार को लगातार 111वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

धरना क्षेत्र में खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाने जैसी मांगों को लेकर जारी है।

मंगलवार के धरने की अध्यक्षता अशोक सिंह पवार ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

धरने में गोकुलचंद सैनी, नवल किशोर पारीक, विद्याधर सैनी, सुरेश शाह, भारत सैनी, सोनू अग्रवाल, महावीर प्रसाद, सुगन लाल, योगेश सैनी, मोनू अग्रवाल, परसोत्तम सैनी, अशोक कुमार, बलवंत मराठा, कैलाश चंद पवार, श्याम सिंह, ओमप्रकाश सैनी, लाल सिंह, गिरधारी लाल सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, कमल प्रसाद शर्मा, गजेंद्र पारीक, नितेश पारीक, गोपाल सैनी, प्रकाश शास्त्री, रामसिंह सैनी, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महावीर कुमावत, एडवोकेट अनिल सेन, विनोद सैनी, बुधराम, कपिल कुमावत, प्रदीप सिंह चौहान, कल्याण सिंह, रामअवतार जांगिड़, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, गोपीराम, सतवीर, भवानी शंकर शर्मा, माडूराम तिहाड़ा, रामप्रताप, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, किशोर सैनी, यादराम, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, बाबूलाल सैनी, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, गोवर्धन सैनी, गील्ली लाल सेन, अरविंद सिंह निरवान, महेंद्र कुमार चावरिया, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सैनी, अनिल बिलाव, किशोरी लाल सैनी, अशोक कुमार जांगिड़, अनिल कुमार सेन, परशुराम सैनी, खूबचंद जांगिड़, चमनलाल सैनी, विजय सिंह शेखावत, दिनेश कुमार सैनी, रमेश तिवारी, रामवतार जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles