[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल बोले- “नशा नहीं, सपनों को चुनें”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल बोले- “नशा नहीं, सपनों को चुनें”

बुहाना के सिमानी स्कूल में नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र

बुहाना : राव घीसाराम शिक्षा निकेतन, सिमानी में मंगलवार को “परिवर्तनकारी मंगलवार” कार्यक्रम के तहत “नशे को ना कहें, अपने सपनों को हाँ कहें” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुहाना के न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक एडवोकेट अशोक व सुभाष यादव ने मुख्य अतिथि का साफा पहनाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल ने विद्यार्थियों से कहा कि, “नशा कोई स्टाइल नहीं, बल्कि जीवन को बर्बाद करने का रास्ता है। अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें तथा नशे से हमेशा दूर रहें।” उन्होंने नशीले पदार्थों के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नियमित अध्ययन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यालय की राजस्थान गार्जियन स्कूल प्रयोगशाला (आरजीएस लैब) का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल और नवाचारों को देखा तथा उनकी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं।

Related Articles