सिंघाना में रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर:टेंपो ड्राइवर गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर किया गया
सिंघाना में रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर:टेंपो ड्राइवर गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर किया गया
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के चिड़ावा बाइपास पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में राजस्थान रोडवेज बस ने एक सवारी टेंपो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो चालक सिंघाना निवासी मुकेश कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजस्थान रोडवेज की बस चिड़ावा की ओर से आ रही थी। सिंघाना बाइपास पर मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे सवारी टेंपो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना पुलिस के एएसआई राजवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग किया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए बाइपास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज गति से वाहनों के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से मोड़ पर गति नियंत्रण के लिए चेतावनी संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस फरार ड्राइवर और कंडक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है। घायल के परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239264

