[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी ITI ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान:छात्रों को आईटीआई प्रवेश और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी ITI ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान:छात्रों को आईटीआई प्रवेश और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

खेतड़ी ITI ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान:छात्रों को आईटीआई प्रवेश और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

खेतड़ी : कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), खेतड़ी के स्टाफ ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जन-जागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य आईटीआई में प्रवेश बढ़ाना और स्टूडेंट्स को तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था।

अभियान के तहत कनिष्ठ अनुदेशक भवानी सिंह कालेरा और मनोज कुमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलवा, नंगली सलेदी सिंह और चारावास का दौरा किया। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण गुणवत्ता और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।

अनुदेशकों ने बताया कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा कम समय में सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार पा सकते हैं और स्वयं का स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। स्कूल प्रशासनों ने इस पहल की सराहना की। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी अन्य ग्रामीण स्कूलों में यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles