[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 दिन से अंधेरे में 18 दलित परिवार, ट्रांसफॉर्मर खुद पहुंचाया फिर भी नहीं मिली बिजली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

8 दिन से अंधेरे में 18 दलित परिवार, ट्रांसफॉर्मर खुद पहुंचाया फिर भी नहीं मिली बिजली

गोदा का बास में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने दी सड़क जाम आंदोलन की चेतावनी

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के रघुवीरपुरा (गोदा का बास) में अनुसूचित जाति के 18 परिवार पिछले आठ दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। तेज आंधी में ट्रांसफॉर्मर गिरने के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक विभाग ने नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने स्वयं निजी वाहन की व्यवस्था कर खराब ट्रांसफॉर्मर को विभागीय कार्यालय तक पहुंचाया, ताकि जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल की जा सके। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया और कार्यालय जाकर भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से पेयजल, पंखे, कूलर सहित दैनिक जरूरतों की सभी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

महिलाओं ने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण बुहाना–सूरजगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। इस दौरान जगजीवन मेघवाल, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह, कृष्णा देवी, कृपा देवी, प्रीति देवी, हेमलता, कविता, बिजली, निम्बो देवी, मोनिका, प्रिया, सार्थक, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles