कृष्णा पूनिया ने सिधमुख में चना तुलाई का मुद्दा उठाया:कृषि मंत्री ने दिया दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन, सहकारिता मंत्री से की बातचीत
कृष्णा पूनिया ने सिधमुख में चना तुलाई का मुद्दा उठाया:कृषि मंत्री ने दिया दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन, सहकारिता मंत्री से की बातचीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सादुलपुर : सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधमुख में हुए चना तुलाई प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की ओर से यह मामला उठाया और मंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
पूर्व विधायक ने कहा-किसानों का हुआ नुकसान
डॉ. पूनिया ने बताया कि चना खरीद केंद्र पर कथित अनियमितताओं के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मामले की गंभीरता पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री मीणा ने तत्काल सहकारिता मंत्री गौतम दक से फोन पर बात की और संबंधित प्रतिनिधियों की भी उनसे चर्चा करवाई।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने आश्वासन दिया कि सिधमुख चना तुलाई प्रकरण की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई होगी। सहकारिता मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि किसानों के हक और न्याय के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के हस्तक्षेप से किसानों को न्याय मिलेगा और दोषियों को उनके कृत्यों की सजा मिलेगी। डॉ. कृष्णा पूनिया की इस पहल और मंत्री स्तर पर हुए हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के किसानों में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। वे इस मामले में शीघ्र न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239265

