[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाड़सर में दो घरों से गहने चोरी:मोटरसाइकिल भी पार, सीसीटीवी में दिखा एक संदिग्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पहाड़सर में दो घरों से गहने चोरी:मोटरसाइकिल भी पार, सीसीटीवी में दिखा एक संदिग्ध

पहाड़सर में दो घरों से गहने चोरी:मोटरसाइकिल भी पार, सीसीटीवी में दिखा एक संदिग्ध

सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर थाना क्षेत्र के पहाड़सर गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और एक मोटरसाइकिल चुरा ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहाड़सर निवासी विनोद कुमार पुत्र वीरसिंह ने पुलिस को बताया- चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक से लगभग 30 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए। इनमें मंगलसूत्र, रानी हार, हमेल, गलसरी, मांगटीका, चैन, लॉकेट, पांच अंगूठियां, रखड़ी और कानों के झुमके शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (नंबर RJ 10 SP 3544) भी ले गए।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

दूसरे घर से 25 ग्राम सोने के गहने चोरी

इसी रात, चोरों ने ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीराम के मकान को भी निशाना बनाया। उनके घर से कमरे में रखे सूटकेस से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए। इनमें एक सोने का कड़ा, दो रखड़ी और एक महिला अंगूठी शामिल हैं। दोनों पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक अर्ध नग्न अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात करीब आधा दर्जन घरों में चोर घुसे थे, लेकिन वे केवल दो घरों में ही चोरी करने में सफल हो पाए।

Related Articles