30 से ज्यादा परिवार टैंकर से बुझा रहे प्यास:लक्ष्मणगढ़ में कॉलोनी में नहीं पहुंची पाइपलाइन, बोले-शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
30 से ज्यादा परिवार टैंकर से बुझा रहे प्यास:लक्ष्मणगढ़ में कॉलोनी में नहीं पहुंची पाइपलाइन, बोले-शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर-40 में नेशनल हाईवे के पास स्थित एक कॉलोनी के करीब 30 से अधिक परिवार लंबे समय से पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीण बोले-हर चार से पांच दिन में मंगवाने पड़ रहे टैंकर
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि साल 2020 से कॉलोनी में बनावट शुरू हुई। जिसके बाद से आज तक न तो यहां पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही घरों को पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। ऐसे में लोगों को हर चार से पांच दिन में टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
घरों को सीवरेज कनेक्शन से नहीं जोड़ा
गुरुवार शाम को दर्जनों वार्डवासियों ने विरोध जताते हुए बताया- कॉलोनी में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं की गई। दो साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन आज तक घरों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। इसके अलावा सीवरेज के चैम्बर रास्ते के स्तर से ऊपर बने होने के कारण आए दिन वाहन उनसे टकराते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
वार्डवासी पंकज ने बताया कि उनके घर को बने पांच वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग और नगरपालिका सहित संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार समस्या रखी, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीवरेज के चैंबर अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
वार्डवासी गायत्री ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें हर चार से पांच दिन में पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनी के लोग बोले-शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि वे वर्षों से जलदाय विभाग और नगरपालिका के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द पेयजल पाइपलाइन बिछाकर पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने, सड़क और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, सीवरेज कनेक्शन जोड़ने तथा सड़क स्तर से ऊपर बने चैंबरों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि कॉलोनीवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान वार्डवासी नानूराम, राजू, पंकज, अशोक, सावित्री, चंद्रकला, संतोष, गायत्री, सुमित्रा, संतरा, अनीता, सीता, निर्मला, मंजू, सुमन, भगौती, बिमला, रचना, रत्ना, मीनाक्षी सहित दर्जनों वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239264

