[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अवैध पटाखों पर कार्रवाई:संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापे मारे, रिहायशी मकानों में गोदाम मिले

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अवैध पटाखों पर कार्रवाई:संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापे मारे, रिहायशी मकानों में गोदाम मिले

चिड़ावा में अवैध पटाखों पर कार्रवाई:संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापे मारे, रिहायशी मकानों में गोदाम मिले

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार रामकुमार पूनिया और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि चिड़ावा निवासी तरुण चौधरी, उनके पिता प्रदीप चौधरी और भाई रोहित चौधरी के विभिन्न ठिकानों पर अवैध रूप से पटाखे, रॉकेट और बम जैसी विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री की शिकायतें मिली थीं।

देखिए कार्रवाई से जुड़े PHOTOS-

भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
अवैध पटाखा पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची।
अवैध पटाखा पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची।
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा भंडारण पर दबिश दी।
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा भंडारण पर दबिश दी।

चार दुकानों और ठिकानों पर जांच

इसके बाद टीम ने कुल चार दुकानों और ठिकानों पर जांच की। इनमें से दो स्थानों पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जबकि अन्य दो जगहों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

जांच के दौरान देवी जी मंदिर के पास स्थित एक निजी रिहायशी मकान को भी चिह्नित किया गया, जिसे कथित तौर पर अवैध पटाखों के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles