झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था पर सवाल: कचरे के ढेर, जाम नालियां और बदहाल सड़कें बनी चिंता का विषय
झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था पर सवाल: कचरे के ढेर, जाम नालियां और बदहाल सड़कें बनी चिंता का विषय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मानसून की शुरुआत के साथ झुंझुनूं शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में कचरे के ढेर, जाम नालियां, सीवरेज लीकेज और क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे गंदगी का अंबार लग गया है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार सफाई कर्मचारियों से पूछने पर उन्हें बताया जा रहा है कि सफाई व्यवस्था से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक शहर की सफाई व्यवस्था कैसे संचालित की जाएगी।
नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में कचरे के ढेर और जाम नालियां डेंगू, मलेरिया तथा जलजनित बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने नगर परिषद और जिला प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने वार्ड संख्या 45 का भी उल्लेख करते हुए दावा किया कि यहां लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसी प्रकार हवाई पट्टी से गांधी चौक और गांधी चौक से पंचदेव मंदिर तक की मुख्य सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है।
शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं से बचाव हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2243357

