ग्रामीण सेवा शिविर में 10 लोगों को मिले आवासीय पट्टे
ग्रामीण सेवा शिविर में 10 लोगों को मिले आवासीय पट्टे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बे की सेठ रामप्रताप सौंथलिया राजकीय उमावि में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी मकसूद खान ने बताया कि शिविर में 10 आवासीय पट्टे, 50 जन्म मृत्यु पंजीकरण, 1 प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण, 10 नामांतरण, 3 फार्म रजिस्ट्रेशन आईडी व 3 रास्ते के प्रकरण सुलझाए गए। लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें अपने आवास का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है अब वे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन के लंबे समय से लंबित राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सरपंच आमीन मनियार, डीएसओ निकिता राठौड़, एलडीसी सुनील चाहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2243357

