[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बूथ संख्या-49 पर भाजपाइयों ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बूथ संख्या-49 पर भाजपाइयों ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

बूथ संख्या-49 पर भाजपाइयों ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल के बूथ संख्या-49 पर पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा प्रकाशपुरी रेस्टोरेंट सभागार में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष पंकज टेलर ने की, जबकि मुख्य अतिथि शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल एवं पंकज टेलर ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्र सेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने “एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

कार्यक्रम में आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, द्वारका प्रसाद सैनी, विजय कुमार सैनी, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, विनोद जांगिड़, खलील सिलावट, मुकेश सैनी, सुनील सैनी, दयाराम सैनी, राकेश सैनी, पवन सैनी, ज्योति प्रकाश, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles