[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल की बैठक सोमवार को कोतवाली के सामने स्थित बाबा प्रकाशपुरी रेस्टोरेंट सभागार में मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कमलकांत शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित महान देशभक्त और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के संदर्भ में दिया गया उनका नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था।

बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया। आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर परीक्षा दिलाई तथा सफल प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, बूथ अध्यक्ष पंकज टेलर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles