तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:डीटीओ ऑफिस के सामने सड़क पार करते समय हुआ हादसा
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:डीटीओ ऑफिस के सामने सड़क पार करते समय हुआ हादसा
चूरू : चूरू में सदर थाना क्षेत्र में डीटीओ ऑफिस के सामने रविवार रात एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घायल बुजुर्ग को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सीकर के कांसली धोद निवासी बजरंगलाल जाट के रूप में हुई है। वह चूरू में हुंडई कार एजेंसी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बाइक की टक्कर से उनके शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार सुबह मृतक के बेटे महेन्द्र कुमार ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242932


