[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भानीपुरा-रणसीसर-भोजासर मार्ग जर्जर, 30 गांवों को परेशानी:20 किमी का सफर एक घंटे में, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भानीपुरा-रणसीसर-भोजासर मार्ग जर्जर, 30 गांवों को परेशानी:20 किमी का सफर एक घंटे में, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

भानीपुरा-रणसीसर-भोजासर मार्ग जर्जर, 30 गांवों को परेशानी:20 किमी का सफर एक घंटे में, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के भानीपुरा तहसील मुख्यालय से रणसीसर और भोजासर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। यह मार्ग लगभग 20 किलोमीटर लंबा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से करीब 30 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा मरम्मत न कराए जाने से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

भोजासर छोटा निवासी किशनसिंह ने बताया- सड़क की खराब हालत के कारण 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग एक घंटा लग जाता है, जबकि सामान्य स्थिति में यह सफर 20 मिनट में पूरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे हैं, जिससे कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं।

निर्माण के मात्र छह महीने बाद ही सड़क टूटने लगी

रणसीसर निवासी भवानीसिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि बादड़िया से रणसीसर तक करीब दो वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था। हालांकि, निर्माण के मात्र छह महीने बाद ही सड़क टूटने लगी थी। इसकी शिकायतें कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क रणसीसर, भोजासर छोटा, भोजासर बड़ा सहित 30 से अधिक गांवों के लोगों के लिए दैनिक आवागमन का मुख्य साधन है। यह मार्ग आगे लूणकरनसर और महाजन की ओर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी है। सड़क की जर्जर स्थिति से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है।

प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उनका आरोप है कि लंबे समय से मांग करने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बजरंग लाल भींचर ने बताया कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा।

Related Articles