लक्ष्मणगढ़ में पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण:अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं ने देखा
लक्ष्मणगढ़ में पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण:अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं ने देखा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के तहत बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का पंचायत समिति परिसर में उपखंड स्तरीय सीधा प्रसारण किया गया। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव देखा और सुना।
1.06 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन और संशोधित उड़ान (उड़ान) योजना के शुभारंभ से की। इसके बाद उन्होंने पचपदरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में 79,450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का राष्ट्र को समर्पण प्रमुख रहा। इसके अलावा, 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास तथा यमुना जल परियोजना के समझौता ज्ञापन (एमओए) का आदान-प्रदान भी शामिल था।
पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कई लोगों ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना से प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश जोशी, भागीरथ गोदारा, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, पवन वाल्मीकि, एसडीएम मोहर सिंह मीणा, विकास अधिकारी रोमा सहारण, तहसीलदार फारूक अली सहित विभिन्न विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240799


