[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक स्कूल का किया गया दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक स्कूल का किया गया दौरा

पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक स्कूल का किया गया दौरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस ने बताया कि आज शनिवार को सैनिक स्कूल, दोरासर का दौरा किया गया तथा स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ के साथ मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और छात्रों के समग्र विकास पर चर्चा की गई। छात्रों से उनके भविष्य के लक्ष्यों और करियर विकल्पों के बारे में बातचीत कर छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और उन्हें कानून का पालन करने और समाज में एक सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के बुनियादी ढांचे, जैसे कि कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ के साथ बैठक कर स्कूल में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad