[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे सालासर धाम:पत्नी के साथ की पूजा अर्चना, पुजारी ने रखी बिजली लाइनों को भूमिगत कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे सालासर धाम:पत्नी के साथ की पूजा अर्चना, पुजारी ने रखी बिजली लाइनों को भूमिगत कराने की मांग

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे सालासर धाम:पत्नी के साथ की पूजा अर्चना, पुजारी ने रखी बिजली लाइनों को भूमिगत कराने की मांग

सुजानगढ़ : राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने गुरुवार को सिद्धपीठ सालासर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। नागर ने सपत्नीक श्रीबालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश में खुशहाली की कामना की। पुजारी परिवार के मांगीलाल पुजारी, हीरालाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी ने विधिवत मन्त्रोचार के साथ पूजा करवाई। इससे पहले मंत्री का मन्दिर मुख्य के प्रवेश द्वार पर श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, सुरेश पुजारी सहित वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पुजारी परिवार ने पूरे कस्बे में बिजली की लाइन भूमिगत करने की मांग रखी। यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि ग्यारह हजार केवी की आधी लाइनें पहले से भूमिगत की जा चुकी है। अब मंत्री से एलटी लाइनों को भी भूमिगत करवाने की मांग रखी है। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin