[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर ने किया मिड-डे-मील का आकस्मिक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला कलेक्टर ने किया मिड-डे-मील का आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलक्टर बने शिक्षक

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोडावास एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ का आकस्मिक निरीक्षण कर मिड-डे-मील, बाल गोपाल दूध वितरण योजना एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की उन्होंने रसोई में रखे हुए सामान को भी जांचा तथा बाल गोपाल दूध योजना में प्राप्त हुए मिल्क पाउडर के स्टॉक का भी अवलोकन किया उन्होंने विद्यालय में बन रहे मिड-डे-मील का निरीक्षण किया जिसमें खिचड़ी बनाई हुई थी। उन्होंने मिड-डे-मील को चखकर गुणवत्ता को देखा तथा पौष्टिक एवं शुद्धता के साथ बनाने व निरीक्षण दौरान पाई गई कमियों को तीन दिवस में पूर्ण कर सूचना जिला कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने इस दौरान शिक्षक बनकर बच्चों का शैक्षिक स्तर भी परखा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऊगी हुई खरपतवार एवं भवनों की दीवारों में उगे हुए पेड़, छतों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाकर समय पर हटवाएं। उन्होंने विद्यालयों में रसोईयों में सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखने, परिसरों की समय-समय पर सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदीप कुमार सैनी, सीताराम गुर्जर व मुकेश बुनकर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad