[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच:महाकाल क्लब झुंझुनूं रहा उपविजेता, आज होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच:महाकाल क्लब झुंझुनूं रहा उपविजेता, आज होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

नीमकाथाना में रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच:महाकाल क्लब झुंझुनूं रहा उपविजेता, आज होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

नीमकाथाना : नीमकाथाना युवा अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में महाकाल क्लब झुंझुनूं को हराया।

रॉयल्स क्रिकेट क्लब के कप्तान रुपिन चेतानी के नेतृत्व में टीम ने जीत हासिल की। उपविजेता महाकाल क्लब झुंझुनूं का भी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा माहोल और प्रदर्शन रहा। विजेता टीम का स्पॉन्सर निवारा एकेडमी द्वारा किया गया था। जिसके लिए एकेडमी की डायरेक्टर दीपा और इंद्रजीत ने पूरी टीम को बधाई दी। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रात 1 बजे हुआ। अग्रवाल समाज के लोगों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। बैडमिंटन प्रतियोगिता आज जेपी पैलेस में आयोजित होंगी। युवा अग्रवाल समाज के लोगों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया था। देर रात को रॉयल्स क्रिकेट क्लब और महाकाल क्लब झुंझुनू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। वहीं उपविजेता महाकाल क्लब टीम झुंझुनूं रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad