[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : खेतड़ी नगर स्थित दीनबंधू मैरिज पैलेस में खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी : खेतड़ी नगर स्थित दीनबंधू मैरिज पैलेस में खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई

खेतड़ी नगर स्थित दीनबंधू मैरिज पैलेस में खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई

खेतड़ी : खेतड़ी नगर स्थित दीनबंधू मैरिज पैलेस में खेतड़ी नगर की रजिस्टर्ड संस्था खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सतनाली (हरियाणा) से आए संस्था संरक्षक ऋषिपाल शेखावत ने की। संस्था उपाध्यक्ष ओम प्रकाश किलानिया ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य खेतड़ी नगर के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शैक्षणिक सामग्री जैसे कॉपी किताब, पेन पेंसिल, विद्यालय ड्रेस उपलब्ध करवाना, आवश्यकता एवं योग्यतानुसार विद्यालय फीस की राशि जमा करवाना व शिक्षा की दृष्टि से होनहार छात्रों को कॉलेज अध्ययन में सहायता प्रदान करना है।

मुंबई से आए संस्था के संरक्षक सतीश सोनी ने अपनी पुत्री साक्षी की याद में संस्था “साक्षी – द डिवाइन स्पार्कल” की तरफ से खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक लाख रुपए का चैक सहायता राशि के रूप में प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आज खेतड़ी नगर के तीन विद्यालय के कुल 57 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की जाएगी।

दिल्ली से संस्था संरक्षक संदीप चौपड़ा ने संस्था रजिस्ट्रेशन का समस्त खर्चा वहन करने की जिम्मेदारी ली। संस्था की सचिव अनिता रिनेश व सतीश मोदी ने फोन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की सफलता हेतु मनोकामना की।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुरेश शर्मा नारनौल से बैठक में भाग लेने आए। अध्यक्ष सुधा शर्मा, महासचिव सुनीता यादव, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव हसरत हुसैन, सहसचिव आनंद मोहन शर्मा, प्रचारमंत्री अशोक राघव व सदस्य राजकुमार बाडेटिया, मुकेश अग्रवाल जितेंद्र सोनी, रमेश कुमार, उषा सैनी, राजश्री शर्मा अमरजीत मस्ताना, अफजल हुसैन, राजकमल व शंकर दत्त तिवाड़ी आदि ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम व बैठक तीन बजे संस्था अध्यक्ष सुधा शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त कर समापन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet