[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

300 से अधिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षा के 10 शिक्षक सम्मानित:राधाकृष्णन शिक्षक संघ और शिक्षिका सेना ने किया प्रथम राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

300 से अधिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षा के 10 शिक्षक सम्मानित:राधाकृष्णन शिक्षक संघ और शिक्षिका सेना ने किया प्रथम राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

300 से अधिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षा के 10 शिक्षक सम्मानित:राधाकृष्णन शिक्षक संघ और शिक्षिका सेना ने किया प्रथम राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

जयपुर : राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन एवं राधाकृष्णन शिक्षिका सेना के संयुक्त तत्वावधान में और जयपुर जिला शाखा के सानिध्य में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह जयपुर में सोमवार को सामुदायिक केंद्र मानसरोवर मे आयोजित हुआ।

जयपुर जिलाध्यक्ष कैलाश सैन ने बताया कि सामुदायिक भवन मानसरोवर में राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन एवं राधाकृष्णन शिक्षिका सेना के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश भर के 300 से अधिक शिक्षकों का सम्मान किया गया, साथ ही संस्कृत शिक्षा के 10 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण राज्य सें 46 जिलों के शिक्षकों को सम्मनित किया गया। जयपुर के प्रत्येक ब्लॉक के 94 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षिका राखी शुक्ला हुई सम्मानित।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षिका राखी शुक्ला हुई सम्मानित।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक मेघ सिंह चौहान और अथिति प्रदेशाध्यक्ष विजय सोनी, प्रदेश संयोजिका सुनीता भाटी, सभाध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, महामंत्री अमिताभ जी, जिला सभाध्यक्ष नंदिनी अग्निहोत्री, वंदना शुक्ला रहे। अतिथिओ का सम्मान संगीता, खागेंद्र, कमल, हरिशंकर, सोनिया, अंजू, कमलेश के द्वारा किया गया।

शिक्षा व समाज में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने हेतु बहुमुखी प्रतिभा की धनी शिक्षिका व समाज सेविका राखी शुक्ला को सम्मानित किया गया जो कि गरीब व जरूरत मंद बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करती है रोटी बैंक चलाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet