[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाहरगढ़ पहाड़ी पर चमकती लाइटों ने कराई पुलिस की परेड:सूचना मिली- दो लड़के फंसे हैं, मोबाइल टॉर्च से इशारा कर रहे हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राज्य

नाहरगढ़ पहाड़ी पर चमकती लाइटों ने कराई पुलिस की परेड:सूचना मिली- दो लड़के फंसे हैं, मोबाइल टॉर्च से इशारा कर रहे हैं

नाहरगढ़ पहाड़ी पर चमकती लाइटों ने कराई पुलिस की परेड:सूचना मिली- दो लड़के फंसे हैं, मोबाइल टॉर्च से इशारा कर रहे हैं

जयपुर : जयपुर में नाहरगढ़ पहाड़ी पर रविवार-सोमवार आधी रात चमकती लाइटों ने पुलिस की परेड करा दी। लोगों ने सूचना दी कि पहाड़ी पर दो लड़के फंसे हैं जो मोबाइल की टॉर्च जलाकर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद रेस्क्यू टीम रवाना हुई। टीम को पहाड़ी पर रेडियम लगी दो पतंगें मिली। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली।

दरअसल जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में भट्टा बस्ती थाने में स्थानीय लोगों ने रविवार रात 9.30 बजे पुलिस को सूचना दी कि नाहरगढ़ पहाड़ी पर दो लड़के फंसे हुए हैं।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम भट्टी बस्ती पहुंची। वहां से देखा तो तो पहाड़ पर दो लाइट जल रही थी। लग रहा था कि दो युवक मोबाइल टॉर्च जलाकर मौजूदगी का इशारा दे रहे हैं।

भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने रात 10.15 बजे अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। सिविल डिफेंस मौके पर पहुंची और अंधेरे में रात 2 बजे नाहरगढ़ फोर्ट की दीवार से रस्सियों के सहारे नीचे उतरी।

रस्सियों के सहारे पहाड़ी से रेस्क्यू टीम मेंबर को उतारा गया।
रस्सियों के सहारे पहाड़ी से रेस्क्यू टीम मेंबर को उतारा गया।

जहां लाइट जलती दिखाई दे रही थी वहां टीम सदस्य पहुंचे तो पता चला कि रेडियम की दो पतंग वहां झाड़ियों में फंसी हुई थी। इन पर लाइट पड़ने पर वे चमक रही थी। पतंग होने की पुष्टि होने पर सिविल डिफेंस और पुलिस अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित कुमार ने बताया- पुलिस से सूचना मिलने पर तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। मौके पर कई बार टीम के सदस्यों ने शोर भी किया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।

रात 2 बजे के करीब सिविल डिफेंस के जवान रस्सी के सहारे दीवार से पहाड़ी पर उतरे। टीम रात करीब 2.30 बजे मौके से निकली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet