मेहाड़ा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार:गांव की ही महिला ने लगाए थे आरोप, पुलिस की स्पेशट टीम ने की गिरफ्तारी
मेहाड़ा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार:गांव की ही महिला ने लगाए थे आरोप, पुलिस की स्पेशट टीम ने की गिरफ्तारी
मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है, जहां उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि 26 अगस्त को एक महिला ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी- वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का ही रतनलाल उसके घर आया और अकेली देखकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया।
थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी प्रवीण कुमार नायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अपने गांव आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर रतनलाल पुत्र जयचंद गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सरदारमल चौधरी, एचसी हरिराम, कांस्टेबल कर्मपाल, मयंक सांगवान आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035856
