कुश्ती के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया
कुश्ती के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया
टोडा : अजीतगढ़ ब्लॉक की राउमावि भोजमेड़ में आठ सितंबर से हो रही कुश्ती प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता सराय सरपंच प्रभु दयाल वर्मा ने की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 14 वर्ष 17 व 19 वर्षीय आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता हुई। विभिन्न वर्गों की कुल 8 प्रतियोगिताओं में जिले के कुल 70 विद्यालयों के 171 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके रामकुमार गुर्जर, राजेश मीणा, रामेश्वर मीणा, प्रहलाद सिंह, प्रकाश चंद गुर्जर, विद्यालय स्टाफ सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035633
