[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीआईजी जेल ने किया खेतड़ी सब जेल का निरीक्षण:कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीआईजी जेल ने किया खेतड़ी सब जेल का निरीक्षण:कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश

डीआईजी जेल ने किया खेतड़ी सब जेल का निरीक्षण:कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश

खेतड़ी : डीआईजी जेल ने गुरुवार को खेतड़ी सब जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल करीब तीन बजे खेतड़ी जेल पहुंची। इस दौरान उन्होंने जेलर मोतीलाल के साथ जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों की जानकारी लेकर जेलर को जेल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

जेलर मोतीलाल ने बताया कि डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों के मामलों की जानकारी अवगत करवाई गई। वही कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से दिए जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान डीआईजी मोनिका अग्रवाल ने कैदियों से कहा कि मनुष्य को अपने व्यवहार में परिवर्तन करना चाहिए। गलतियां होने के बावजूद उन्हें दोबारा दोहराने से व्यक्ति पूर्ण रूप से अपराधी बन जाता है, जिससे एक अच्छे व्यक्ति का भविष्य खराब हो जाता है। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से वार्ता करते हुए अपने जीवन व व्यवहार मे सुधार लाकर अपराध से दूर रहने की सलाह दी। वही नैतिकता पूर्ण बेहतर जीवन यापन करने की बात कही।

जेलर मोतीलाल ने बताया कि खेतड़ी जेल काफी समय पुरानी होने के कारण निर्माण काम करवाया गया है। वर्तमान में खेतड़ी सब जेल में 41 बंदी विचाराधीन है। बंदियों की सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेलों की जांच कराने को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पूर्व में भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से जेल का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई थी। जेल की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई संदिग्ध गतिविधियां पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जेलर मोतीलाल, अंबाराम, सुभाष यादव, प्रदीप कुमार, गणेश नारायण, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, सुधा, कविता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22