[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर रखें अपने विचार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

पचेरी कला : जिले के पचेरी कला स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय में बुधवार को नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन पी एस जेस्सल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुसुमलता शर्मा थी। विशिष्ट अतिथि डॉ.भावना शर्मा थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र के आगे दिप प्रज्जलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का मोमेंटो एवं प्रस्तिति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय डायरेक्टर पी एस जेस्सल ने कहा कि समाज में औरतों को समानता देने और पुरुषों को औरतों के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर चलने की सलाह दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुसुम लता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चियों को सोशल साइड से दूर रहने की सलाह दी और उनको अपनी सुरक्षा करने के तरीकों से अवगत करवाया। डॉ भावना शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली हुई रूढ़िवादियों को कम करने एवं समाज में स्त्रियों पुरुषों को सम्मान रूप से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

डॉक्टर सरिता तिवारी ने महिलाओं की वित्तीय साक्षरता और सरकारी वित्तीय योजनाओं जो महिलाओं से संबंधित है विषय से अवगत कराया। डॉक्टर प्रति सेंगर ने अपनी कविता के माध्यम से नारियों को नारियों के साथ कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया ।डॉक्टर शर्मिला यादव ने समाज में बच्चियों को पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अब नहीं सोएंगे अत्याचार के माध्यम से नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। डॉक्टर रुक्मणी और सुहानी ने महिला अपराध पर बने कानून और सजा से लोगों को अवगत करवाया। विश्व विद्यालय में कार्यरत महिला स्टाफ राखी, मीनू और ज्योति ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला स्टाफ एवं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोनिका ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर आलोक, डॉक्टर सुमेर, डॉक्टर पवन त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें। रजिस्टर मोहम्मद इमरान और ओएसडी संजीव ग्रोवर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles