[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव:पीहर पक्ष ने लगाए हत्या कर शव कुंड में डालने के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव:पीहर पक्ष ने लगाए हत्या कर शव कुंड में डालने के आरोप

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव:पीहर पक्ष ने लगाए हत्या कर शव कुंड में डालने के आरोप

चूरू : चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के गांव गोठ्या बड़ी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या कर कुंड में डालने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जहां महिला का शव कुंड के बाहर रखा था। पुलिस ने शव को राजगढ़ अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। मंगलवार शाम मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

एएसपी किशोरी लाल ने बताया कि नीमराणा निवासी संजय सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उसकी बहन सुषमा (25) की शादी 23 नवम्बर 2023 को गोठ्या बड़ी निवासी अरविन्द सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कार और रुपए की मांग करने लगे। इसके चलते करीब एक महीने तक सुषमा अपने पीहर में रही थी। अगस्त महीने में ही समझाइश के बाद वह अपने ससुराल गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने के बाद भी वह सुषमा पर अत्याचार करते थे। 9 सितम्बर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन किया और सुषमा के घर से गायब होने की बात बताई। कुछ समय बाद महिला के पिता देशराज सिंह ने सुषमा के ससुर पेप सिंह से बेटी से बात कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने कहा कि बात किससे करवाएं सुषमा रही ही नहीं है।

एएसपी ने बताया कि जिसके बाद पीहर पक्ष के लोग रात करीब दस बजे गोठ्या बड़ी पहुंचे। जहां सुषमा का शव रखा हुआ था। उस समय वहां पुलिस भी मौजूद थी। भाई संजय ने रिपोर्ट में बताया कि सुषमा के ससुर पेप सिंह, सास सुमन, पति अरविन्द सिंह, देवर अजय सिंह, ननद सीमा और ननदोई ने मिलकर सुषमा की दहेज के लिए हत्या कर दी। फिर उसका शव घर में बने कुंड में डाल दिया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच आईपीएस प्रशांत किरण कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin