[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:पार्टी की गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान, सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:पार्टी की गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान, सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:पार्टी की गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान, सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के केसीसी टाउनशिप के भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान का शुभारंभ समाज सेवी बबलू अवना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला संयोजक युवा मोर्चा वर्षा सोमरा थी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने पार्टी के प्रेरणादायक महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी ओर से पार्टी के लिए किए गए कार्यों से अवगत करवाया गया। बैठक में बबलू अवाना ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता का होना बहुत जरूरी है। पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने में बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत कड़ी होती है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाएं।पार्टी को मजबूत बनाने में अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को संगठित होकर पार्टी की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए तथा पार्टी के लिए बेहतर कार्य करना चाहिए।

इसके अलावा बसई में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा निखिल शर्मा, पूर्व महामंत्री कैलाश स्वामी, खेतडी मंडल संयोजक ऋषभ शर्मा, सोनू अग्रवाल, खेतड़ी महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित स्वामी, एडवोकेट देव नारायण, सह संयोजक विकास यादव, मंडल संयोजक विक्रम सैनी, नरेश खटाणा, धर्मा बाडलवास, प्रताप अधाणा, बलवीर खटाणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet