सिंघाना : पिकअप व बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की हुई मौत
पिकअप व बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की हुई मौत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय कुमार
सिंघाना : मोई सद्दा बस स्टैण्ड के पास सोमवार को पिकअप व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एएसआई विद्याघर शर्मा ने बताया कि घरड़ाना खुर्द निवासी धर्मवीर नाई बाइक से मोई सद्दा किसी कार्यक्रम में आया था। वापस गांव जाते समय ज्यो ही सड़क पर चढ़ने लगा तो चिड़ावा की तरफ से आई पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में धर्मवीर नाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक धर्मवीर के दो पुत्र निखिल व नितिन है। जो पढ़ाई करते है। मृतक धर्मवीर ने गांव में कटिंग की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोशन कर रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019654


