[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अष्टविनायक धाम में गणेश जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

अष्टविनायक धाम में गणेश जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारी

अष्टविनायक धाम में गणेश जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारी

मुकुंदगढ़ : डूंडलोद मुकंदगढ़ रोड स्थित श्री अष्टविनायक धाम में गणेश जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार शाम मुख्य ट्रस्टी अनु अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान दो दिवसीय आयोजन के सफल संचालन को लेकर अलग-अलग समितियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में प्रद्युम्न शर्मा, सत्यनारायण खेतान, विनोद सिंघानिया उम्मेद खाजपुरिया, अजीत राणासरिया, बाबूलाल, डूंडलोद चेयरमैन हरफूल पूनिया, उमाशंकर शर्मा, भीमसिंह, सुभाषचंद्र भूत, सुरेश शर्मा, गोविंद जांगिड़, सचिन सैनी, सुरेश शर्मा, मुकेश पारीक समेत अन्य कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद थे।

मुख्य ट्रस्टी अनु अनिल अग्रवाल ने बताया जन्मोत्सव पर दो दिन धार्मिक आयोजन होंगे। 6 सितंबर सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड होगा। रात 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें शेखावाटी के प्रसिद्ध साधु संत व अन्य स्थानीय गायकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। 7 सितंबर सुबह 11 बजे बाबा का महाअभिषेक व पूजा आरती होगी। दोपहर 11:30 बजे स्कूली छात्रों को निशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा इसके बाद भंडारा शुरू होगा। इसी दिन शाम 6:15 बजे से निशान पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा और शाम 7 बजे महाआरती होगी। इस दौरान मेला भी लगाया जाएगा। मेले में कई तरह के स्टाल और झूले लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में रोशनी व आकर्षक सजावट शुरू हो गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin