[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोड़ासर स्कूल में कमरों का उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से निर्माण, विधायक ने भामाशाहों से आगे आने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोड़ासर स्कूल में कमरों का उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से निर्माण, विधायक ने भामाशाहों से आगे आने की अपील की

रोड़ासर स्कूल में कमरों का उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से निर्माण, विधायक ने भामाशाहों से आगे आने की अपील की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा पंचायत के रोड़ासर में राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल में बुधवार को नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर,रघुवीर सिंह, संतु खटाणा, समाजसेवी सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।

विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि अभिभावक बच्चों के रूप में अपना सब कुछ न्योछावर करते हुए अपना स्वाभिमान अरमान व भविष्य के लिए बच्चों को स्कूल में भेजता है। एक अच्छे शिक्षक का दायित्व है कि उनमें अच्छे संस्कार व बेहतर शिक्षा प्रदान करें। शिक्षक द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा से पूरे समाज व देश की अवधारणा को बदला जा सकता है। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा की स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, इसमें सभी ग्रामीणों को आपसी सहयोग से समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा बच्चों के हितों को देखते हुए स्कूल में भामाशाह लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान विधायक ने बालाजी कुएं से चिमना तक तीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया। वहीं सार संभाल के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर प्रभू गुर्जर राजोता, मातादीन, जगदीश, नरेश कुमार, रमेश खटाणा, राजेश, कृष्णा, सत्यवीर खेदड़, बाबुलाल, रोहिताश, महेश, रामकिशन, एडवोकेट रोहितास मनकस, बबलू अवाना, सतीश खरड़िया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin