[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश में बिजली के खंभों में दौड़ा करंट:दो अलग-अलग हादसों में एक घोड़े और एक गधे की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बारिश में बिजली के खंभों में दौड़ा करंट:दो अलग-अलग हादसों में एक घोड़े और एक गधे की मौत

बारिश में बिजली के खंभों में दौड़ा करंट:दो अलग-अलग हादसों में एक घोड़े और एक गधे की मौत

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण बिजली के खंभों में करंट दौड़ने से एक गधे और एक घोड़े की मौत हो गई।

वार्ड पार्षद दिनेश बियाला ने बताया कि शाम के समय वार्ड नंबर 34 में आंखों के अस्पताल के पास चौथमल अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। इस दौरान पानी में करंट दौड़ने लगा। स्थानीय लोगों ने बांस की लकड़ी की मदद से चौथमल को गधा गाड़ी के ऊपर से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन गधे की मौके पर मौत हो गई। विद्युत विभाग को घटना की सूचना देने के बावजूद, आधे घंटे तक बिजली नहीं काटी गई, जिससे गधे को बचाया नहीं जा सका। चौथमल (55) ने बताया कि गधा गाड़ी कमाई का एकमात्र सहारा है।

एक अन्य हादसा कस्बे के वार्ड नंबर 14 में मदनी मस्जिद के पास हुआ। मुबारक ने बताया कि वह अपने घोड़े को घर के सामने से ले जा रहा था, तभी बिजली के खंभे में करंट दौड़ गया। घोड़े को करंट लगने से वह मौके पर ही मर गया। मुबारक को तो परिवार के लोग सुरक्षित ले आए, लेकिन घोड़े की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

करंट की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग ने बिजली काटी और कोतवाली पुलिस तथा पशु चिकित्सक को सूचना दी। पुलिस और पशु चिकित्सक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत घोड़े का पोस्टमॉर्टम कराया और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22