[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा में चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर रखें फोकस:एडीजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, गैंगस्टर और हार्डकोर अपराधियों पर लगाएं अंकुश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा में चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर रखें फोकस:एडीजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, गैंगस्टर और हार्डकोर अपराधियों पर लगाएं अंकुश

हरियाणा में चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर रखें फोकस:एडीजी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, गैंगस्टर और हार्डकोर अपराधियों पर लगाएं अंकुश

चूरू : एडीजे विपीन पांडे ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एडीजे पांडे ने महिला अत्याचार से संबंधित अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में गैंगस्टर व हार्डकोर अपराधियों की ज्यादा चर्चा होती है। इसलिए गैंग के द्वारा किए जाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि चूरू के पास से हरियाणा की सीमा लगी होने के कारण अपराधी हरियाणा में क्राइम कर चूरू की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, जो यहां शरण लेते हैं। ऐसे में सीमा से लगने वाले पुलिस थाना के अधिकारी इस पर विशेष फोकस रखेंगे। अक्टूबर माह में हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं। स्थानीय अपराधी हरियाणा जाकर किसी तरह की बदमाशी नहीं करें, वहीं हरियाणा के बदमाश जिले में शरण नहीं लें, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय व जिला स्तर पर पुलिस की ओर से नवाचार किया जा रहा है। उनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो। इसका भी ध्यान रखा जाएगा। एडीजे पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का यूज किस तरह किया जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखना है। अपराध गोष्ठी आईजी सत्येन्द्र सिंह व एसपी जय यादव सहित जिला स्तरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22