[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलर की हत्या-लूट केस में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश:7 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा, शुक्रवार को भिवाड़ी पुलिस हरियाणा से पकड़कर लाई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्वेलर की हत्या-लूट केस में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश:7 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा, शुक्रवार को भिवाड़ी पुलिस हरियाणा से पकड़कर लाई थी

ज्वेलर की हत्या-लूट केस में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश:7 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा, शुक्रवार को भिवाड़ी पुलिस हरियाणा से पकड़कर लाई थी

भिवाड़ी : भिवाड़ी के कमलेश ज्वेलर्स के मालिक की हत्या-लूट मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अनिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी का पैर फ्रैक्चर होने के कारण पुलिस उसे दोनों तरफ से कंधे पर हाथ रखवा कर पकड़ कर कोर्ट में लेकर आई। बदमाश को कोर्ट में पेश करते समय भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा सहित भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

बता दें कि, शुक्रवार को भिवाड़ी पुलिस ने बदमाश को हरियाणा से पकड़ा था। इस दौरान बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। बदमाश नीचे गिर गया और उसका एक पैर टूट गया था। शुक्रवार शाम को पुलिस ने अनिल का भिवाड़ी अस्पताल में इलाज करवाया।

आरोपी अनिल को पुलिस अस्पताल से इलाज करवाकर ले जाते हुए।
आरोपी अनिल को पुलिस अस्पताल से इलाज करवाकर ले जाते हुए।

23 अगस्त की रात 7:30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में कमलेश ज्वेलर्स में वारदात हुई थी। 5 बदमाशों ने शोरूम मालिक जयसिंह, उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव से मारपीट की थी। जयसिंह और मधुसूदन को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान जयसिंह की मौत हो गई थी। इस वारदात में एक सिक्योरिटी गार्ड को भी गोली लगी थी। गार्ड 8 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती था, शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

बदमाश प्रीत को मंगलवार (27 अगस्त) को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा ढक कर लाया गया था।
बदमाश प्रीत को मंगलवार (27 अगस्त) को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा ढक कर लाया गया था।

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था पहला आरोपी

मामले में भिवाड़ी पुलिस ने बादली (दिल्ली) के रहने वाले प्रीत उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। घटना के बाद प्रीत दिल्ली में छुपा हुआ था। पुलिस उसे वहीं से पकड़ कर सोमवार (26 अगस्त) शाम करीब 7:30 बजे भिवाड़ी लाई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा। बदमाश को पकड़ने में उसके चाचा ने ही सहयोग किया था। चाचा दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। फोटो सर्कुलेट होने के बाद भिवाड़ी पुलिस को बदमाश की सूचना दी थी।

लग्जरी लाइफ के लिए लूट

अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लग्जरी लाइफ जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक बड़ी लूट का प्लान बनाया। उनके टारगेट पर राजस्थान में दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर से लगते इलाके थे, क्योंकि यहां से भागकर आसानी से इंटर स्टेट बॉर्डर क्रॉस किया जा सकता है। इसलिए बदमाशों ने भिवाड़ी काे चुना।

ऐसे इलाकों में वारदात के बाद राजस्थान पुलिस को बदमाशों का पीछा करने के लिए दूसरे राज्य की पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। जब तक दोनों राज्यों की पुलिस में कम्युनिकेशन होता है, बदमाश सुरक्षित जगह पहुंच चुके होते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad