भाजपा ने मनाया उपमुख्यमंत्री बैरवा का जन्मदिवस,नंदियों को खिलाई दलिये की सवामणि
भाजपा ने मनाया उपमुख्यमंत्री बैरवा का जन्मदिवस,नंदियों को खिलाई दलिये की सवामणि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार प्रेमचंद बैरवा के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में गौवंश नंदियों की सेवा कर उनका जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदियों को दलिये की कड़ाई कर सवमणि का भोग लगाया।इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि गौ सेवा, नंदी सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गौ वंश की सेवा का फल कई गुना होकर मिलता है।सैनी ने गौ वंश से प्रार्थना करते हुए उपमुख्यमंत्री बैरवा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एव उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस मौक़े पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, महेश बसवातिया, महेश जिनगर, नगर महामंत्री रवि लाँबा, पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, पार्षद संजय पारिक, विनोद जांगिड, अरुणा सिहाग, ममता शर्मा,सुमेर कड़वासरा, रतनलाल शर्मा, नंदिशाला समिति के डॉ भावना शर्मा, सपना राणसरिया, उमाशंकर महमिया, रामचंद्र शर्मा, रामगोपाल महमिया,रामधारी चौमाल, लीलाधार पुरोहित, गोपी पुरोहित, भीखा भाई, कपिल सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।