[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर के पास गड्ढे में मिट्‌टी भरने को लेकर विवाद:दो पक्षों में हुई चाकूबाजी; कान-अंगुली कटी, 4 घायल, तीन जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

मंदिर के पास गड्ढे में मिट्‌टी भरने को लेकर विवाद:दो पक्षों में हुई चाकूबाजी; कान-अंगुली कटी, 4 घायल, तीन जयपुर रेफर

मंदिर के पास गड्ढे में मिट्‌टी भरने को लेकर विवाद:दो पक्षों में हुई चाकूबाजी; कान-अंगुली कटी, 4 घायल, तीन जयपुर रेफर

सूरजगढ़ : झुंझुनूं में मंदिर के पास गड्‌ढे में मिट्‌टी भरने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। चाकूबाजी में एक व्यक्ति का कान, एक की अंगुली कट गई। कुल 4 लोग घायल हुए जिनमें से 3 को जयपुर रेफर किया गया है। मामला जिले के पिलानी थाना इलाके के काजड़ा गांव का है।

सूरजगढ़ थाना इंचार्ज ने बताया- शुक्रवार देर शाम काजड़ा गांव में दो पक्षों में झगडे़ की सूचना मिली थी। चार घायलों में से एक प्रकाश मेघवाल को अस्पताल से छुट्टी दे गई। जबकि तीन जनों का जयपुर में इलाज चल रहा है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

मंदिर के पास गड्ढे में मिट्‌टी का चल रहा था भराव
मंदिर के पास गड्ढे में मिट्‌टी का चल रहा था भराव

हमले में घायल अनिल शर्मा ने बताया- काजड़ा गांव में गोगाजी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के आसपास गड्‌ढा है। गांव वालों के सहयोग से गड्‌ढे में शुक्रवार को मिट्टी भराई का कार्य करवाया जा रहा था। इस दौरान गांव के विजय सिंह शेखावत और दिनेश सिंह शेखावत आ गए। दोनों शराब के नशे में थे।

दोनों ने आते ही गाली गलौज करते हुए काम बंद करवाने की बात कही। उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ग्रामीण जुट गए। लोगों को देख आरोपी चले गए। हम भी अपने घर चले गए। कुछ देर बाद मैं आर मेरा भतीजा दुकान पर जा रहे थे।

रास्ते में दोनों भाई फिर से गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान दिनेश सिंह शेखावत ने मेरे भतीजे अरविंद शर्मा के पेट में चाकू मार दिया। उसके पेट में घाव हो गया। मैंने चाकू छीनने की कोशिश की तो मेरी भी दो अंगुलियां कट गईं। बीच बचाव करने आए गांव के प्रकाश मेघवाल के साथ भी हाथापाई की गई। उसके कान के दो टुकड़े कर दिए।

आरोपी दिनेश सिंह के सिर पर चोट आई है। दिनेश, अरविंद और अनिल को जयपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62