[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में पानी के स्थाई समाधान के लिए मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से सीधा जुड़वाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में पानी के स्थाई समाधान के लिए मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से सीधा जुड़वाने की मांग

शिमला में पानी के स्थाई समाधान के लिए मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से सीधा जुड़वाने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम शिमला में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना कि पानी सप्लाई की जो लाइन आ रही है उसको तत्कालीन कार्यरत अधिकारियों ने मुख्य जीएलआर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डालोडी धाम में टंकी बनाकर जोड़ दिया था। डालोड़ी धाम से मुख्य जीएलआर की ऊंचाई लगभग 25 फीट है। तथा दूरी डेढ़ किलोमीटर। जिसके कारण खेतड़ी नगर से जो पानी की सप्लाई आती है वह डालोड़ी धाम में बनी पानी की टंकी में जाती है तथा वहां से करीब 25 फुट की ऊंचाई पर स्थित जीएलआर में वापस डेढ़ किलोमीटर आती है जिसके कारण पानी की पूरी स्पीड समाप्त हो जाती है। जिससे पानी धीमी गति से आता है। जिसके कारण ग्राम में पेयजल संकट बना हुआ है इसके लिए ग्रामीणों ने खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर से मुख्य लाइन को सीधे जीएलआर से जुड़वाने की मांग की है। ताकि पेय जल समस्या का स्थाई समाधान हो सके। साथ ही शिमला में पानी की क्षमता बढ़वाने की मांग भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सप्लाई लाइन की जीएलआर से मात्र 300 मीटर ही दूरी है। यदि लाइन को सीधा जोड़ दिया जाए तो पानी का संकट नही रहेगा। क्योंकि वर्तमान में डालोडी धाम में पानी के संग्रहण के लिए जो टंकी बनाई गई है वह काफी निचाई में स्थित है तथा जिस स्थान पर जी एल आर बना हुआ है जहां से सभी टंकीयों में पानी जाता है उसकी ऊंचाई काफी ऊंची है करीब 25 फुट जिसके कारण पानी नीचे से ऊपर आता है तब उसकी स्पीड घट जाती है तथा पानी का वेग कम हो जाता है तथा समय भी अधिक लगता है जिसके कारण ग्राम में पानी आते हुए भी समस्या बनी रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet