[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड का प्रयास:घरेलू विवाद को लेकर थी परेशान, 3 साल पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड का प्रयास:घरेलू विवाद को लेकर थी परेशान, 3 साल पहले हुई थी शादी

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड का प्रयास:घरेलू विवाद को लेकर थी परेशान, 3 साल पहले हुई थी शादी

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र के गांव दंदेउ में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में महिला को परिजन पहले सादुलपुर के अस्पताल लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसको डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।

अस्पताल में महिला के परिजनों ने बताया कि गीता (21) की तीन साल पहले सांखणताल गांव के एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल पक्ष के लोग उसे पीहर छोड़ गए। जिससे परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से राजगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद महिला को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet