[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी विश्वविद्यालय में बैड़मिंटन महिला एवं पुरूष वर्ग के राष्ट्रीय टीम के लिए चयन प्रक्रिया 29 से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी विश्वविद्यालय में बैड़मिंटन महिला एवं पुरूष वर्ग के राष्ट्रीय टीम के लिए चयन प्रक्रिया 29 से

जेजेटी विश्वविद्यालय में बैड़मिंटन महिला एवं पुरूष वर्ग के राष्ट्रीय टीम के लिए चयन प्रक्रिया 29 से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । जानकारी देते हुए खेल निदेशक डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि इसी दिन भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा बैडमिंटन की महिला एवं पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय टीम चयन के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन भी होगा । संपूर्ण भारत से गत वर्ष सभी जोन के प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी दिन प्रातः 11 बजे से खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा। शाम 6 बजे मैनेजर एवं प्रशिक्षकों की बैठक ली जायेगी और 30 एवं 31 अगस्त को टीम का फाइनल चयन होगा। इस प्रक्रिया से चुनी हुई टीम पूरे भारत के विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी। यह पहला अवसर है जब वेस्ट जोन के किसी विश्वविद्यालय को इस आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डाॅ. विनोद टिबड़ेवाला ने इस आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. देवेन्द्र सिंह ढुल ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन प्रक्रिया के होने पर हर्ष व्यक्त किया। विश्वविद्यालय में इस आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाॅ. अजित कंस्वा, मुख्य वित्त अधिकारी डाॅ. अमन गुप्ता, खेल निदेशक डाॅ अरूण कुमार, डीन एकेडमिक्स डाॅ रामदर्शन फोगाट, छात्र कल्याण अधिष्ठता डाॅ सुरेन्द्र कुमार एंव कपिल जानू उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin